Friday, October 23rd, 2026

एक अप्रैल से बंद होंगे केश काउण्टर

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा एक अप्रैल से कंपनी के केश काउण्टर बंद किए जा रहे हैं। उपभोक्ता अब एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, एटीपी मशीन एवं पीओएस मशीन के द्वारा नगद भुगतान कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, ईबीपीएस, बीबीपीएस, केश कार्ड, वॉलेट, पेटीएम, गूगल पे, अमेजान पे, फोन पे आदि) एवं उपाय मोबाइल एप विकल्पों द्वारा ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा उपभोक्ताओं को उपलब्ध रहेगी।

ऑनलाइन भुगतान के फायदे

    ऑनलाइन भुगतान पर 5 से 20 रूपये तक की छूट मिलेगी।

    उपभोक्ता को बिल भुगतान की तुरंत जानकारी मिलेगी।

    उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी।

    ऑनलाइन भुगतान किसी भी समय कहीं से भी किया जा सकेगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले ने कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों को कहा है कि उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो और कंपनी को सतत् राजस्व मिलता रहे। इस संबंध में कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी संभागीय कार्यालयों, जोन/वितरण केन्द्रों में बिजली बिल भुगतान के विकल्पों एवं नगद भुगतान के स्थानों की जानकारी डिस्पले बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी। कंपनी ने कहा है कि बिजली बिल भुगतान में होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता कंपनी के कॉल सेन्टर नंबर 1912 (टोल फ्री) अथवा नजदीकी जोन/वितरण केन्द्र में संपर्क कर सकते हैं।

 

#ऑनलाइन भुगतान

Source : Agency

पाठको की राय